{"_id":"5afb28864f1c1bda408b5a0b","slug":"91526409350-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड बैठक में कार्रवाई करने का प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड बैठक में कार्रवाई करने का प्रस्ताव पारित
Updated Wed, 16 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत की बैठक में कार्रवाई करने का प्रस्ताव पारित
शाहपुर। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में पवित्र रमजान माह में सफाई व्यवस्था के साथ पेयजल आपूर्ति में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का सभासदों ने ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित कर दिया। इसके अलावा नगर में विकास कार्यों के कई प्रस्ताव भी पारित सर्वसम्मति से पारित किए गए।
नगर पंचायत के सभागार में मंगलवार को आयोजित बोर्ड की बैठक में पवित्र रमजान माह में सफाई व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति को लेकर चर्चा की गई, जिसमें इन कार्य में लापरवाही बरतने पर कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा रमजान व गर्मी के मौसम को देखते हुए जल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से टंकी के कनेक्शन खोलने का प्रस्ताव पास किया। पथ प्रकाश की समस्या को दूर करने के लिए एलईडी लाइट लगवाने, वार्ड चार, सात, दस व तेरह में विकास कार्य कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी व संचालन अधिशासी अधिकारी अनूप राय ने किया। बैठक में सभासद उमेश गोयल, विशाल गर्ग, फोंदा कुरैशी, शाहनवाज कुरैशी, वकील मलिक, संजय सौदाई, डा. प्रवीण कुमार, निर्मला चौधरी, ममता सैनी, रजनी शर्मा, रिहाना आदि के अलावा वरिष्ठ लिपिक सचिन कुमार मौजूद रहे।