{"_id":"5af73b394f1c1be6408b4dbe","slug":"91526151993-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला-बाल अत्याचार पर विधिक साक्षरता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला-बाल अत्याचार पर विधिक साक्षरता शिविर
Updated Sun, 13 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं को जानकारी दी गई
मुजफ्फरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में महिला एवं बाल अत्याचार पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। सामाजिक संस्थाओं उत्तर प्रदेश आचार्यकुल, सत्य बिन्दु सेवा संस्थान की ओर से यह शिविर प्राथमिक विद्यालय पूर्वी झांसी की रानी में लगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विपिन कुमार तृतीय ने महिलाओं के लाभ के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014-15 में छह वर्ष तक की बच्चियों का अनुपात लड़कों के मुकाबले 884 प्रति 1000 पर था, जो कम था, वर्ष 2015 में 909 एवं वर्ष 2016 में 931 हो गया है। उन्होंने राष्ट्रीय महिला कोष, नारी शक्ति पुरस्कार, वूमेन हेल्प लाइन स्कीम, वूमैन होस्टल स्कीम की जानकारी देने के साथ ही तस्करी का शिकार महिलाओं के पुन:स्थापना की योजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर होतीलाल शर्मा एडवोकेट, इदरीश, रामबीर सिंह, मैनपाल, संजीव कुमार, अजय कौशिक के द्वारा उपस्थित महिलाओं को महिला और बच्चों के प्रति होने वाले अत्याचार एवं हिंसा के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय के बच्चों का जन्मदिन भी मनाया गया। सचिव ने बताया कि 14 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद, अनस, सभासद नरेश मित्तल, मदनमोहन शर्मा, महबूब आलम, कस्तूर सिंह स्नेही, डॉ बृजलाल सिंह, बाबूराम, अनीता सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, आनंद प्रकाश, तरन्नुम, ममता चौधरी, सुभाषचंद सैनी, रमन नारंग आदि मौजूद रहे।
-