फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाकियू और भाजपाइयों के विवाद में इंस्पेक्टर और दरोगा पर गाज

भाकियू और भाजपाइयों के विवाद में इंस्पेक्टर और दरोगा पर गाज

Fri, 04 May 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
भाकियू और भाजपाइयों के विवाद में इंस्पेक्टर और दरोगा पर गाज
भाजपा-भाकियू कार्यकर्ता आमने-सामने
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)।
भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के प्रकरण में सांसद डॉ संजीव बालियान की नाराजगी के बाद कप्तान अनंतदेव तिवारी ने थाना प्रभारी गिरीशचंद शर्मा और कस्बा प्रभारी विनोद तेवतिया को लाइन हाजिर कर दिया है। इस मसले पर भाकियू और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आए गए हैं। दधेडू चौकी प्रभारी मनोज चाहल को एसएसआई बनाया गया है। उधर, भाकियू और भाजपाइयों ने अलग-अलग बैठक कर एक दूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप लगाए। भाजपा विधायक विजय कश्यप ने मंडल अध्यक्षों की बैठक में भाकियू कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई कराने की बात कही। उधर, भाकियू की पंचायत में किसानों ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होने पर सांसद और विधायक का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
ब्लॉक परिसर में किसान कल्याण कार्यशाला में किसानों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था नहीं होने पर भाकियू और भाजपाइयों में हुआ विवाद तूल पकड़ रहा है। मामले में एसओ ने पहले भाजपाइयों की तहरीर पर छह भाकियू कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत की अगुवाई में किसानों के धरने के बाद एसओ ने भाजपाइयों के खिलाफ उन्हीं धाराओं में केस दर्ज किया था। भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से खफा सांसद संजीव बालियान ने खतौली के भैंसी में आयोजित प्रभारी मंत्री सतीश महाना की बैठक में एसएसपी को आड़े हाथों लिया। कप्तान ने सत्ता के दबाव में रात में इंस्पेक्टर और दरोगा को लाइन हाजिर कराने का फरमान सुना दिया। बृहस्पतिवार को मामले में भाकियू के समर्थन में पंचायत में क्षेत्र के लोगों की पंचायत हुई। पंचायत में वक्ताओं ने सत्ता के दबाव में किसानों पर दर्ज मुकदमे को झूठा बताते हुए जनप्रतिनिधियों की निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो सांसद और विधायक का बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर कुबेरदत्त त्यागी, पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल, विकास शर्मा, विनेश त्यागी, चंद्रबोष त्यागी चौकड़ा, अभिषेक बंसल, देवदत्त त्यागी, रोढ़ा त्यागी, सुनिल त्यागी, जयप्रकाश त्यागी, करेश त्यागी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, नगर पंचायत सभागार में जिले के भाजपा मंडल अध्यक्षों की बैठक में विधायक विजय कश्यप ने कहा कि भाकियू कार्यकर्ताओं ने मर्यादा की सीमाएं लांघ दी है। उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। निर्दोष कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने वाले थाना प्रभारी का चार्ज छिन गया है। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। नगर पंचायत अध्यक्ष सतेंद्र त्यागी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा, राकेश पुंडीर, राहुल पुंडीर, योगेंद्र सिंह बिरालसी, सुशील कश्यप, बघरा मंडल अध्यक्ष अमित धर्मा, खतौली अध्यक्ष प्रशांत देशवाल, वहलना के नकुल उपाध्याय, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मच्छंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने की चौकी क्षेत्र में फेरबदल
चरथावल। कप्तान ने संतुलन बनाने के लिए थाना प्रभारी और कस्बा प्रभारी का चार्ज छिनने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था की है। फिलहाल एसएसआई बनाए गए मनोज चाहल को कार्यवाहक एसओ बनाया है। एसएसआई केसी तोमर को पदावनत करते हुए दधेडू चौकी का इंचार्ज बनाया है। चरथावल कस्बा प्रभारी की नई तैनाती होने तक कुटेसरा के राजकुमार को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों ने थाना प्रभारी रहे जीसी शर्मा का विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed