{"_id":"5aeb59f64f1c1b46098b7d6e","slug":"91525373430-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख के खिलाफ आये अविश्वास प्रस्ताव पर 15 मई को बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख के खिलाफ आये अविश्वास प्रस्ताव पर 15 मई को बैठक
Updated Fri, 04 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैठक 15 मई को होगी
मुजफ्फरनगर। चरथावल ब्लाक प्रमुख खुर्शीदा फातिमा के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव पर एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र ने बैठक बुलाई है। बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्लाक प्रमुख खुर्शीदा फातिमा पर 76 बीडीसी सदस्यों ने गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव डीएम राजीव शर्मा को दिया था। डीएम ने इस संबंध में डीपीआरओ पवन कुमार से वार्ता करते हुए एसडीएम सदर को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम सदर ने इस मामले में 15 मई को चरथावल क्षेत्र पंचायत के कार्यालय में सुबह 11 बजे बैठक बुलाई है, जिसमें अविश्वास प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा, जो कि चरथावल क्षेत्र पंचायत की प्रमुख के विरुद्ध किया गया है। एसडीएम सदर ने क्षेत्र पंचायत चरथावल के सभी पंचायत सदस्यों को बैठक उपस्थित होने के लिए सूचना दे दी है।