{"_id":"5a945a1d4f1c1b387b8b8d7e","slug":"91519671837-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण के विरोध में किया प्रदर्शन
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माण के विरोध में किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। जनकपुरी के पास चक्कर वाली सड़क पर नगरपालिका परिषद् के अंतर्गत हो रहे श्मशान घाट के निर्माण को लेकर क्षेत्रवासियों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को शिकायत की है। इन लोगों ने प्रदर्शन कर इस निर्माण को नियम विरुद्ध बताते हुए जांच कराने की मांग भी की।
सपा नेता साजिद हसन के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों ने सोमवार को कमल सिनेमा बिल्डिंग में स्थित क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदूषण अधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया गया कि मोहल्ला जनकपुरी में चक्कर वाली सड़क पर खसरा नम्बर 241 की भूमि पर बिना नगरपालिका परिषद् बोर्ड के नियम विरुद्ध श्मशान घाट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यहां पर श्मशान घाट के निर्माण के लिए साल 2008 में पालिका बोर्ड ने प्रस्ताव किया था, लेकिन विरोध के चलते इस प्रस्ताव पर करीब नौ साल से कोई अमल नहीं किया गया। इसलिए स्वत: ही यह प्रस्ताव निरस्त हो गया था। अब फिर से घनी आबादी के बीच शमशान घाट का निर्माण कराया जा रहा है। प्रदर्शन में साजिद हसन, डा. इसरार, समर खान, महबूब, शादाब, मुरसलीन, दिलशाद, अहमद हसन, फुरकान, राव सलीम, नसीम अहमद, सुलेमान प्रधान, अकरम, जब्बार, इरशाद, सलीम आदि लोग शामिल रहे।