फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जिले के आठ युवा बने सरकारी चिकित्सक

जिले के आठ युवा बने सरकारी चिकित्सक

Wed, 03 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
जिले के आठ युवा बने  सरकारी चिकित्सक
स्वास्थ्य विभाग को मिले चार डॉक्टर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद के आठ डॉक्टरों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में नियुक्ति मिल गई है। लोकसेवा आयोग की चयन प्रक्रिया में चुने गए डॉक्टरों को 28 जनवरी तक संबंधित जिलों में कार्यभार ग्रहण करना है। चयन से परिवारों में खुशी का माहौल है। उधर, जिले में चार चिकित्सकों की भी तैनाती की गई है। जिनमें एक महिला अस्पताल और बाकी चिकित्सक अंडर सीएमओ के अधीन तैनाती की गई है।

शहर से लेकर देहात में युवाओं ने चिकित्सा क्षेत्र में नाम रोशन किया है। एलोपैथिक चिकित्सा में प्रदेशभर से सैकड़ों युवा चिकित्सकों ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा में भाग लिया था। 28 दिसंबर को आए परिणाम में जिले के आठ युवा सरकारी चिकित्सक बन गए हैं। गांव बझेड़ी निवासी मोहम्मद शाहिद, शहर के लक्ष्मण विहार निवासी डॉ उर्वी, गांव लुहारी खुर्द निवासी डॉ अमित सैनी, खतौली निवासी डॉ हुमा जहां, पुरकाजी के गांव फलौदा निवासी डॉ अनुराग त्यागी, शाहपुर निवासी डॉ गौरव सैनी, खतौली के जैननगर निवासी डॉ शाह आलम, पुरकाजी के गांव झबरपुर निवासी डॉ जोर सिंह चिकित्सा परीक्षा में उत्तीर्ण हुए है, जिन्हें प्रदेश सरकार ने अलग-अलग जनपदों में तैनाती दी है। यह सभी एमबीबीएस चिकित्सक हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों का टोटा कम करने के लिए चार चिकित्सक मिले हैं। यह सभी महिला चिकित्सक हैं, जिनमें बिजनौर निवासी डॉ रेणू गोयल, मेरठ के सुभाष नगर निवासी मोहम्मद अफनान, सहारनपुर के सरसावा डॉ निशा के साथ डॉ त्रिशाला को नियुक्ति मिली है। इन सभी चिकित्सकों को अपने तैनाती स्थल पर 28 जनवरी तक कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed