{"_id":"5a429d3b4f1c1b86698c3f35","slug":"91514315067-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर लाइसेंस के मीट बेचने वालों पर शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर लाइसेंस के मीट बेचने वालों पर शिकंजा
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगैर लाइसेंस के मीट बेचने वालों पर शिकंजा
मुजफ्फरनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मीट कारोबारियों पर शिकंजा कसना शुुरू कर दिया है। मंगलवार को खतौली क्षेत्र में मीट की दुकानों पर छापामारी की गई। एक दुकानदार बिना लाइसेंस के मीट विक्रय करता पाया गया है। इसे नोटिस देकर तीन दिन में लाइसेंस दिखाने का समय दिया गया है, जबकि अन्य को साफ-सफाई के साथ मानक पूरे नहीं करने पर चेतावनी दी गई है। छापामारी से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।
दूध, दही, मिठाई और कोल्हुओं के बाद अब खाद्य सुरक्षा विभाग ने मीट कारोबारियों पर टेढ़ी नजर कर ली है। लाइसेंस के बगैर मीट बेचने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। मंगलवार को खतौली के मोहल्ला काजियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मीट कारोबारियों के यहां छापामारी अभियान चलाया। टीम ने फरमान अख्तर, मोहम्मद सबीर की दुकान पर जांच-पड़ताल की गई। यहां पर मीट का रख-रखाव सही मिला है, जबकि कई अन्य खामियां भी मिली। इसको लेकर विभाग ने इन्हें नोटिस दिया है। इसी मोहल्ले में तुफैल की दुकान पर जांच की गई, लेकिन उसके पास लाइसेंस नहीं मिला है। इस पर विभाग ने नोटिस देकर लाइसेंस मांगा है। तीन दिन के भीतर लाइसेंस प्रस्तुत करने की चेतावनी दी है। इस दौरान डीओ विनीत कुमार, आरके दीक्षित, मोहित कुमार, प्रेमचंद आदि शामिल रहे हैं।