{"_id":"5a414f744f1c1bc20a8b4ce4","slug":"91514229620-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व मनाया
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। महान योद्धा और सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह का 351वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्री गुरु सिंह सभा ने कार्यक्रम का आयोजन किया।
सोमवार को स्थानीय रोडवेज गुरुद्वारे में श्री गुरु सिंह सभा के तत्वाधान में गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। रागी जत्थों ने यहां पहुंचकर गुरु गोविंद के जीवन के इतिहास का वर्णन किया। करनैल सिंह देहरादून ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा गांधी कालोनी के ग्रंथी ज्ञानी जोगा सिंह और ज्ञानी हरजीत सिंह ने कथा द्वारा गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। जब मुगल शासकों का जुल्म हद से पार जा रहा था और किसी में उनका विरोध करने का साहस नहीं था, तब गुरु गोविंद सिंह ने जुल्म व जबरन धर्मांतरण को कुचलने के लिए कृपाण उठायी। रागी जत्थों ने गुरुवाणी का गुणगान किया। गुरु गोविंद सिंह जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने शबद गायन किया। कार्यक्रम के अंत में गुरु के लंगर का आयोजन हुआ। संचालन श्री गुरु सिंह सभा के महासचिव विरेंद्र सिंह, हनी सेखो ने किया। सभा के अध्यक्ष सुखदर्शन सिंह बेदी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने भारत देश, धर्म की रक्षा और न्याय के लिए जहां अपना बलिदान दिया, वहीं उनके दो पुत्र भी जंग में शहीद हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंजाबी समाज के चेयरमैन उत्तम चंद शर्मा, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल उपस्थित रहे। इस दौरान अमरजीत सिडाना, वजीर सिंह राजा, सुरजीत सिंह, प्रभजोत सिंह, मिन्टू सिंह, तरजिंदर सिंह, जितेंद्र पाल, दिवप्रीत सिंह, ज्ञानी अमरजीत, वजीर ग्रोवर, इंद्रजीत सेखो, चरणजीत कोहली, देवेंद्र नागपाल रहे।