फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   र्जर धमात पुल का किया निरीक्षण

र्जर धमात पुल का किया निरीक्षण

Fri, 22 Dec 2017 12:45 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
र्जर धमात पुल  का किया निरीक्षण
पुरकाजी। धमात गंगनहर पुल जर्जर हालत में है। इसकी मरम्मत कराने के लिए क्षेत्र के लोगों की ओर से कई बार शासन और जिला स्तर पर मांग की जा चुकी है। कुछ दिन पूर्व क्षेत्रीय लोगों ने लखनऊ में मुख्यमंत्री के दरबार में पहुंचकर पुल की मरम्मत कराने की मांग की थी। शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग के सींचपाल दुर्गेश प्रसाद गंगनहर पुल का निरीक्षण करने पहुंचे और पुल के टूटे हुए हिस्सों के फोटो लिए। इस संबंध में सिंचाई विभाग के जेई राजकुमार का कहना है कि शासन से पुल की मरम्मत कराने के संबंध में निर्देश मिले थे, जिस पर पुल के फोटो कराए गए हैं। धमात गंगनहर पुल मुख्य कैनाल का है, इसकी मरम्मत लोक निर्माण विभाग की ओर से कराई जाएगी।
विज्ञापन



दरोगा ने लौटाना पड़ा सुविधा शुल्क
पुरकाजी। कस्बे के कुछ व्यापारियों और थाने में तैनात एक दरोगा के बीच चल रही रस्साकसी खत्म हो गई है। दरोगा ने व्यापारियों से लिया गया सुविधा शुल्क लौटा दिया है। व्यापारियों ने दरोगा की एसएसपी से शिकायत करने की बात कही थी। 12 दिसंबर को थाने में तैनात एक दरोगा ने एक गुड़ लदी गाड़ी रोक ली थी। बाद में सुविधा शुल्क लेकर गाड़ी छोड़ी थी। 14 दिसंबर को व्यापारियों ने थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर से मिलकर दरोगा पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया था। व्यापारी रिश्वत की रकम वापस करने पर अड़े हुए थे। कई दिनों से चल रहे मामले में बृहस्पतिवार को 3500 रुपये वापस लौटा दिए। रकम वापस मिलने के बाद व्यापारी शांत हुए। उधर, पुलिस ने इंडिका कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किए गए सचिन कुमार निवासी ग्राम खेड़ा जट थाना मंगलौर उत्तराखंड के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर बृहस्पतिवार को उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed