{"_id":"5a30218b4f1c1b76678c1112","slug":"91513103755-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों की ढलानदार रास्ता बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों की ढलानदार रास्ता बनाने की मांग
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने मांग की
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव अजमतगढ़ व घासीपुरा के ग्रामीण मंगलवार को एकत्र होकर घासीपुरा रेलवे फाटक पर बनाए जा रहे अंडरपास पर पहुंचे। अजमतगढ़ के ग्रामीणों ने अंडरपास से अजमतगढ़ की ओर जाने वाले रास्ते को ढलानदार बनाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि रास्ते में ढाल आ जाने से वे अपने गन्ने के वाहन आसानी से ले जा सकेंगे। घासीपुरा के ग्रामीणों ने कहा कि अंडरपास की ऊंचाई 18 फीट से घटाकर 15 फीट की जाए। ऊंचाई कम होने से अंडरपास के आसपास के किसानों को अपने खेतों में वाहन लेकर आने व जाने में परेशानी नहीं होगी। इस दौरान ग्रामीणों को अंडरपास निर्माण स्थल पर रेल मंत्रालय का कोई अधिकारी नहीं मिला। बुधवार को ग्रामीण एक बार फिर निर्माणाधीन अंडरपास पर पहुंचकर अधिकारियों से मिलेंगे। इस मौके पर रंधावा सैनी, हरपाल सिंह सैनी, मुकेश कुमार, बेगराज सिंह राठी, सचिन, बिटटू, मांगा, किरण, पवन, श्रीमंदर आदि का कहना है कि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वे धरना व प्रदर्शन करने के मजबूर होंगे।