फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भक्ति से समर्पण और सेवा का भाव जागृत

भक्ति से समर्पण और सेवा का भाव जागृत

Fri, 10 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
भक्ति से समर्पण और  सेवा का भाव जागृत
भक्ति से समर्पण और सेवा का भाव जागृत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कथा व्यास प्रमोद सुधाकर ने कहा कि बेटियों को सम्मान और प्रोत्साहन से ही समाज की गरिमा बढ़ेगी। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति प्राणी मात्र को जीवन कल्याण की राह दिखाती है।
सनातन धर्म सभा भवन में श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास सुधाकर ने श्रीकृष्ण विवाह का सुंदर मंचन किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीकृष्ण की भक्ति त्याग, समर्पण और सेवा का भाव का जागृत करती है। प्रभु की आराधना से मन और चित शांत और आनंद की अनुभूति प्राप्त करता है। समाज की गरिमा और उत्थान के लिए बेटियों को स्वावलंबी और शिक्षित बनाए। भारतीय संस्कृति में मातृ शक्ति की महिमा गौरवान्वित है। यज्ञमान का दायित्व देवेंद्र कुमार ने निभाया। पवन सिंघल, संजय मित्तल, प्रदीप मित्तल, पवन गोयल, अजय गुप्ता, रीता गोयल, मोहिनी शर्मा, अमित गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नाबालिग के अपहरण का आरोप
मुजफ्फरनगर। कुछ लोग रामपुरी क्षेत्र से एक किशोरी का अपहरण कर फरार हो गए। पीड़ित पिता की ओर से थाने पर तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में लगी है। रामपुरी निवासी सतीश ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी आकांक्षा गांव कछौली निवासी हरिओम, बिंदर और उसकी पत्नी आदि मिलीभगत कर बहका-फुसलाकर अपहरण कर ले गए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के साथ मारपीट
मुजफ्फरनगर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आबकारी निवासी अतुल पुत्र दिनेश ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पड़ोस के सचिन ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित का चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

दो अवैध शराब तस्कर पकड़े
मुजफ्फरनगर। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कृष्णापुरी निवासी गौरव शर्मा पुत्र सोम शर्मा को 30 पव्वे अवैध शराब समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उधर, हनुमानपुरी निवासी मनोज पुत्र जयभगवान को 20 लीटर कच्ची शराब समेत पकड़ा है।


तमंचा व कारतूस समेत गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने गश्त के दौरान बुढ़ाना मोड़ निवासी संजीव पुत्र नाथीराम को पकड़ा है। पकड़े गए युवक के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed