{"_id":"59f4d7c24f1c1bc8678b816c","slug":"91509218242-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुवैत से पांच दिन बाद पहुंचा मृतक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुवैत से पांच दिन बाद पहुंचा मृतक का शव
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गमगीन माहौल में युवक के शव को दफनाया
जानसठ (मुजफ्फरनगर)।
गांव कवाल निवासी युवक की कुवैत में मौत हो गई थी। कुवैत से पांच दिन बाद युवक का शव गांव में पहुंचा। शव के पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
गांव कवाल निवासी जौहर अब्बास (23) पुत्र मोहम्मद अब्बास डेढ़ साल पूर्व कुवैत में नौकरी करने के लिए गया था। वह कुवैत में गाड़ी चालक था। पांच दिन पूर्व कमरे में सोते समय संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर जौहर अब्बास की मौत हो गई थी। शनिवार को कुवैत से उसका शव गांव में लाया गया। मृतक के पिता मोहम्मद अब्बास ने बताया कि बेटा रोजी-रोटी कमाने के लिए कुवैत में गया था। उसे नहीं पता था कि कुवैत जाने से पूर्व वह पैराशूट उड़ाने की ट्रेनिंग दिया करता। बेटे की मौत कैसे हुई यह उसको जानकारी नहीं है।