फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नाले की सफाई को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

नाले की सफाई को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

Tue, 26 Sep 2017 01:00 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
नाले की सफाई को लेकर  ग्रामीणों का गुस्सा फूटा
कलक्ट्रेट में ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव हरसौली के ग्रामीणों ने नाले की सफाई नहीं होने के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। हरसौली के ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय के बाहर जलनिकासी का गांव में इंतजाम नहीं होने पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के सामने समस्या रखी गई थी, जिस पर नाला निकासी के लिए कहा गया था। प्रशासन स्तर से मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने डीएम से जलनिकासी की व्यवस्था कराए जाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान प्रदीप कुमार, दिलशाद, अली मोहम्मद, अख्तर, महमूद, इस्लामुदीन, मुशाहिद, नकब अली, मेहर इलाही, आस मौहम्मद, अखलाक, नौशाद आदि मौजूद रहे।


स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा की मांग
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा की मांग की है।
भाकियू विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रोहित पंवार एवं महासचिव दीपक अरोरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गुरुग्राम में रेयान इंटरनेशनल स्कूल में छात्र प्रद्युमन की हत्या ने देश को झकझोर कर रख दिया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रशासन स्तर निजी स्कूलों में सुरक्षा की जांच-पड़ताल और स्टाफ का सत्यापन कराया जाए। सभी स्कूलों के वाहन चालकों के लिए यूनिफार्म और उन पर नेम प्लेट, मोबाइल नंबर लिखा जाए। कार्यकर्ताओं ने डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed