{"_id":"59c7f6c44f1c1b0d6c8b52b3","slug":"91506277060-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटा आपातकालीन फाटक नहीं हो सका अभी तक ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटा आपातकालीन फाटक नहीं हो सका अभी तक ठीक
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक पर ट्रेनों ने रफ्तार पकड़ी
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
रेलवे महकमे ने नई फ्लैश वैट पटरी पर तेज गति से ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया है। यह नई पटरी स्टेशन से लेकर बुआड़ा रेलवे फाटक तक बिछाई गई है। उधर, उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसा होने पर भी रेलवे विभाग अभी तक सबक नहीं ले सका है। बुआड़ा रेलवे फाटक पर बनाया गया आपातकालीन फाटक को टूटे हुए कई महीने बीत चुके हैं। इसके बावजूद यह फाटक ठीक नहीं हो सका है।
उत्कल ट्रेन हादसे के बाद तत्काल बनाए नए रेलवे ट्रैक को हटाया जा चुका है। नई पटरी रेलवे स्टेशन से लेकर बुआड़ा रेलवे फाटक तक बिछाई गई है। इस ट्रैक पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ा दी गई है। अब कम गति से ट्रेनों को नहीं गुजरना पड़ रहा है। दूसरी ओर, रेलवे मंत्रालय की ओर से बुआड़ा रेलवे फाटक पर आपातकालीन फाटक बनाया था। अगर किसी भी वक्त मेन फाटक अचानक किसी कारणवश खराब हो जाए, तो ट्रेन के आने पर आपातकालीन फाटक को बंद किया जा सके। कई माह पूर्व आपातकालीन क्षतिग्रस्त हो गया था। 19 अगस्त को उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे से पहले से ही यह फाटक टूट गया था। ट्रेन हादसे के बाद भी आपातकालीन फाटक को रेलवे विभाग ने अभी तक ठीक नहीं कराया है। फाटक गेटमैन ने बताया कि आपातकालीन फाटक को ठीक कराने के लिए इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी गई थी।