{"_id":"59a074404f1c1b7b608b4640","slug":"91503687744-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद विक्रेताओं को बांटी पीओएस मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद विक्रेताओं को बांटी पीओएस मशीन
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एक सितंबर से जिले के किसानों को पीओएस मशीन के माध्यम से ही उर्वरक की बिक्री होगी। इन मशीनों को प्राप्त करने के लिए शुक्रवार को विकास भवन में एआर कॉपरेटिव के कार्यालय पर लोगों की भीड़ लगी रही।
भारत सरकार के निर्देश के बाद अब सभी उर्वरक विक्रेताओं को पीओएस मशीन के माध्यम से ही खाद की बिक्री करनी होगी। खाद की बिक्री का डाटा रखने और उस पर सब्सिडी देने के लिए सरकार ने ऐसा किया है। पीओएस मशीन पूरे देश में ऑनलाइन है। किसान को सब्सिडी का लाभ तभी मिलेगा जब पीओएस मशीन के माध्यम से विक्रेता खाद की बिक्री दिखाएगा। एआर कॉपरेटिव प्रदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिले के उर्वरक विक्रेता मशीनें ले गए हैं। बचे हुए विक्रेताओं के शनिवार को भी मशीन वितरित की जाएंगी।
अलवी समाज का डीएम को ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अलवी समाज सेवा सोसायटी ने जिला चिकित्सालय में उपचार में आने वाली दिक्कतों को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया। कहा कि जिला चिकित्सालय में दवाई न होने की बात कहकर रोगी के परिजनों को बाहर से दवाई लाने के लिए मजबूर किया जाता है। मरीजों को डाक्टर और स्टाफ का बहाना बनाकर मेरठ और दिल्ली के लिए रेफर किया जाता है। सुविधाएं न होने की बात कहकर मरीजों को टरका दिया जाता है। अन्य कई मांगे रखी गई हैं। मौके पर इरफान अल्वी, बिल्लू, अली मौहम्मद, जाबिर, नफीस, शौकीन, वसीम, शहजाद आदि रहे।