{"_id":"599c83584f1c1b8f248b46ae","slug":"91503429464-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिखरे खून और मांस के चिथड़ों से उठ रही बदबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिखरे खून और मांस के चिथड़ों से उठ रही बदबू
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिखरे खून और मांस के चिथड़ों से उठ रही दुर्गंध
खतौली (मुजफ्फरनगर)। जगत कॉलोनी के सामने हुए उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के बाद रेलवे ने अभी तक मलबा नहीं उठाया है। 12 क्षतिग्रस्त कोचों को हटाकर उनको साइड में रख दिया गया है। हल्की बूंदाबांदी होने से कोचों और मलबे में मृतक यात्रियों के पड़े मांस के चिथड़ों से दुर्गंध उठनी शुरू हो गई है।
रेल मंत्रालय के निर्देश पर विभागीय कर्मचारियों की टीम ने शनिवार को ट्रेन हादसे के 31 घंटे बाद क्षतिग्रस्त कोचों को हटवाकर नए रेलवे ट्रैक बनाकर ट्रेनों का संचालन करा दिया था। क्षतिग्रस्त कोच अभी भी नए रेलवे ट्रैक के बराबर में खाली पड़ी रेलवे की जगह में रखवाए गए थे। यहां तक कि मलबा भी जगत कॉलोनी की सड़क पर पड़ा है। रेलवे कर्मचारियों की टीम ने इस मलबे को क्रेन द्वारा सड़क से हटवाकर ट्रैक के बराबर में ही इकट्ठा कर दिया है। इन क्षतिग्रस्त कोचों में मरने वाले यात्रियों के मांस के चीथड़े ज्यों के त्यों पड़े हुए हैं, जिनको अभी तक साफ नहीं कराया गया। मलबे में लगे यात्रियों के ब्लड और कोचों में पड़े मांस से दुर्गंध उठनी शुरू हो गई है। इससे कालोनी के लोग परेशान हो चुके हैं।