{"_id":"5967cbfe4f1c1b0d4e8b4652","slug":"91499974654-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत टीम के साथ ग्रामीणों की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत टीम के साथ ग्रामीणों की हाथापाई
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत टीम के साथ ग्रामीणों की हाथापाई
मोरना। विद्युत लाइन के केबिल को जोड़ने पहुंची विद्युत निगम कि टीम को ग्रामीणों के रोष का सामना करना पड़ा। आरोप है कि रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने अवर अभियंता के साथ का हाथापाई कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ा।
थाना ककरौली क्षेत्र के गांव ढ़ांसरी में स्थित दलित बस्ती के लोग विद्युत कनेक्शन लेकर लगभग 250 मीटर की दूरी पर केबिल डालकर विद्युत उपभोग कर रहे हैं। लंबी केबिल के झूलने से खिन्न होकर कुछ ग्रामीणों ने खतरा मानते हुए इन केबिल को पोल से काट कर अलग कर दिया। केबिल काटने का विरोध करने पर ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई। कनेक्शनधारी ग्रामीणों ने कम्हेड़ा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई कपिल कुमार को लाइन चालू करने के लिए बुलाया। जेई केबिल जोड़ने के लिए कर्मचारियों को साथ लेकर पहुंचे। कनेक्शनधारी ग्रामीणों ने जेई पर आरोप लगाया कि जब उनसे लाइन बनाने के लिए अलग से पैसे लिए गए हैं तो लाइन बनाकर क्यों नहीं दी गई। इन ग्रामीणों ने रिश्वत लेेने का जेई पर आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों की जेई व कर्मचारियों के साथ हाथापाई तक हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को तीतर बितर कर जेई सहित अन्य कर्मचारियों को सुरक्षित उप केंद्र पर पहुंचाया। इस मामले की अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। जेई ने बताया कि नए कनेक्शधारियों के अलग से लाइन खींचने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। शीघ्र ही लाइन खींच दी जाएगी।