फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   854 daughters will have yellow hands in Chief Minister's mass marriage scheme

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 854 बेटियों के हाथ पीले होंगे

Fri, 11 Nov 2022 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
854 daughters will have yellow hands in Chief Minister's mass marriage scheme
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 854 बेटियों की शादी कराई जाएगी। योजना के लिए कन्या के पिता की आय दो लाख वार्षिक से कम होनी जरूरी है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत कुमार मलिक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 854 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। सामूहिक विवाह योजना में शादी कराने को इच्छुक जोड़ों के आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहें है। इसके लिए कन्या के अभिभावक की वार्षिक आय दो लाख से कम होनी चाहिए। पुत्री की आयु शादी की तिथि को 18 वर्ष तथा वर की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक होना अनिवार्य है। निर्धन परिवारों की कन्या के विवाह के साथ विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा का पुन: विवाह भी योजना में हो सकेगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। विवाह में निराश्रित कन्या, विधवा महिला की पुत्री, दिव्यागंजन अभिभावक की पुत्री, ऐसी कन्या जो स्वयं दिव्यांग हो, को प्राथमिकता दी जाएगी। कन्या का जनपद मुजफ्फरनगर का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है। इस योजना में एक जोड़े पर 51 हजार खर्च किए जाएंगे। ब्लाक मुख्यालय और नगर निकाय में भी योजना में आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed