फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   83 thousand rupees were cheated in the name of withdrawing the suppressed money of crores of rupees

Muzaffarnagar News: दबा करोड़ों रुपये का धन निकालने के नाम पर 83 हजार रुपये ठगे

Sun, 30 Mar 2025 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
83 thousand rupees were cheated in the name of withdrawing the suppressed money of crores of rupees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरकाजी। घर में दबा करोड़ों रुपये का धन निकालने के नाम पर 83 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।


कस्बे के मोहल्ला पीरपुरा जाटान निवासी नूर मोहम्मद ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि मुजफ्फरनगर के मोहल्ला खालापार निवासी भूरा करीब दो माह पूर्व उनके पास आया। उसने कहा कि इस घर में करोड़ों रुपये का धन दबा हुआ है। धन निकलवाने के लिए दस लाख रुपये लगेंगे।

पीड़ित का आरोप है कि झांसे में आने के कारण उसने तीन बार में उसे व उसके साथी रियाज खान को 83 हजार रुपये दे दिए। शुक्रवार को भूरा फिर उनके घर आया और कहा कि तांत्रिक क्रिया करानी है। दबा हुआ धन बलि मांग रहा है। दो लाख रुपये की मांग की। शक होने पर पीड़ित ने उससे पूछताछ की तो वह गुस्से में आ गया। पैसा वापस मांगने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed