फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बच्चों को हमेशा सकारात्मक सोचना चाहिए

बच्चों को हमेशा सकारात्मक सोचना चाहिए

Sun, 19 May 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को हमेशा सकारात्मक  सोचना चाहिए
बच्चों को हमेशा सकारात्मक सोचना चाहिए
विज्ञापन

खतौली। गांव सिकंदरपुर बड़सू में शिक्षा लाभ संस्थान के बैनरतले मोटिवेशनल सेमिनार व कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। केके जैन इंटर कालेज के प्रवक्ता व मोटिवेशनल गुरु राजकुमार जैन ने सेमिनार के सेशन में बच्चों को ब्रेन के उपयोग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमें अपने ब्रेन का गुलाम नहीं होना चाहिए, अपितु ब्रेन हमारा गुलाम होना चाहिए। यदि हम प्रति समय नकारात्मक व्यवहार करेंगे तो हमारा जीवन अवनति को प्राप्त होगा और यदि सकारात्मक व्यवहार करेंगे तो जीवन उन्नति को प्राप्त होगा। हम अपने दिमाग को जिस प्रकार आदेशित करेंगे वही उसी प्रकार कार्य करेगा। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान नैनसिंह, प्रवक्ता त्रसपाल सिंह, अध्यापक ब्रजपाल सिंह रहे। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से विकास पाल प्रथम, आशु पाल द्वितीय और विशाल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10 से हिमांशु सोम ने प्रथम, तुषार सैनी ने द्वितीय व रोहित कुशवाह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11 से प्रभुदयाल ने प्रथम, विकास कुमार ने द्वितीय व सना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12 से आशु पाल प्रथम, पारस पाल ने द्वितीय व रश्मि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्राम प्रधान नैनसिंह ने कहा कि शिक्षालाभ संस्था द्वारा यह आधुनिक शिक्षा की पहल ग्रामीण बालक व बालिकाओं के लिए बहुत अच्छी है। इससे उनके समय और धन दोनों की बचत होगी और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी। सेमिनार में शुभम कुमार, राहुल भारद्वाज, सुरेश कुमार, राहुल जैन, अभिषेक होल्कर, विपिन पाल फैज, नवाज, प्रदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे। अंत में संस्थान के प्रबंधक संदीप मोघा ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed