{"_id":"5ce053bbbdec22070460b3c9","slug":"81558205371-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार मिटाने को बुद्ध के सिद्धांतों को अपनाना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार मिटाने को बुद्ध के सिद्धांतों को अपनाना होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार मिटाने को बुद्ध के सिद्धांतों को अपनाना होगा
जानसठ। नयागांव फैजाबाद में बुद्ध विहार पर बुद्ध पूर्णिमा के कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए गौतम बुद्ध के सिद्धांतों को अपनाना होगा। इस अवसर पर बुद्ध वंदना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोकदल की उत्तर प्रदेश महासचिव सावित्री विक्रांत गौतम ने कहा कि गौतम बुद्ध (35) की आयु में 528 ई. पूर्व की वैशाखी पूर्णिमा को बुद्धत्व प्राप्त कर सिद्धार्थ गौतम सम्यक संबुद्ध बन गए और भगवान बुद्ध तथागत जैसे नामों से जाने गए। 45 वर्षों तक करुण चित्त से गांव और कस्बों में पैदल जाकर मानव कल्याण के लिए लोगों को धर्म के मार्ग पर चलना सिखाते रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विशंभर गौतम व बहुजन सशक्तिकरण संघ के पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शीमांत गौतम ने कहा कि गौतम बुद्ध ने हमेशा लोगों को मानवता के रास्ते पर चलना सिखाया है। आज देश में भ्रष्टाचार को रोकने है, तो तथागत बुद्ध के सिद्धांतों का पालन करना पड़ेगा। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अजीज, सतेंद्र, विवेक भारती, हर्षवर्धन, पूर्व प्रधान शिवकुमार, मेहंदी गौतम, सुरेश गौतम आदि उपस्थित रहे।