फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तहसील के चपरासी की जेब से उड़ाई 50 हजार रुपये की नगदी

तहसील के चपरासी की जेब से उड़ाई 50 हजार रुपये की नगदी

Wed, 01 May 2019 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
तहसील के चपरासी की जेब से उड़ाई 50 हजार रुपये की नगदी
देवबंद (सहारनपुर)। जेबकतरों ने नागल से ड्यूटी खत्म कर रोडवेज बस से लौट रहे तहसील के चपरासी की जेब से 50 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली।
विज्ञापन

पौढ़ी गढ़वाल निवासी गुमान सिंह तहसील में चपरासी है। बुधवार को वह नागल में अमीन के साथ ड्यूटी कर रहा था। वहां से ड्यूटी खत्म कर वह तहसील वापस आने के लिए रोडवेज बस में सवार हुआ। जब वह मंगलौर रोड पुलिस चौकी पर बस से उतरा तो देखा कि उसकी जेब कटी हुई थी और उसमें रखी करीब 50 हजार रुपये की नगदी गायब थी। गुमान सिंह ने बताया कि उसने साले की शादी के लिए बैंक से 50 हजार रुपये का लोन लिया था। जिसे जेबकतरे चोरी करके ले गए। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। वहीं, रेलवे रोड पुलिस चौकी इंचार्ज राजीव शर्मा ने भायला रेलवे फाटक के समीप से पठानपुरा निवासी शफीक को 110 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed