फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पति को तलाक न देने पर जान लेने की धमकी, अश्लील हरकतें करने का आरोप

पति को तलाक न देने पर जान लेने की धमकी, अश्लील हरकतें करने का आरोप

Thu, 28 Mar 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
पति को तलाक न देने पर जान लेने की धमकी, अश्लील हरकतें करने का आरोप
देवबंद (सहारनपुर)। मंगलौर रोड पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर पड़ोसी युवक पर घर में घुसकर अश्लील हरकतें करने तथा विरोध करने पर पति को जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बुधवार को महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को उसकी पति काम पर गया हुआ था। वह बच्चों के साथ घर में अकेली थी। इसी का लाभ उठाकर पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुस गया तथा बुरी नीयत से उसे दबोच लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। आरोप है कि वह आए दिन उसे परेशान करता रहता है और धमकी दे रहा है और पति को तलाक दिलाना चाहता है। जब उसने इससे इंकार किया तो उसने तमंचा दिखाकर पति को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed