फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डीआरएम ने किया डबल ट्रैक का निरीक्षण

डीआरएम ने किया डबल ट्रैक का निरीक्षण

Thu, 07 Mar 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
डीआरएम ने किया डबल ट्रैक का निरीक्षण
10 मार्च से नई लाइन पर दौड़ेगी ट्रेन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर रेलवे के डीआरएम आरएन सिंह ने बुधवार को खतौली-मुजफ्फरनगर के बीच चल रहे डबल ट्रैक के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दस मार्च को नए ट्रैक पर ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। उनके साथ आई एसआरडीएम जी मधुस्मिता पात्रा ने भी रेलवे स्टेशन और दोहरीकरण के कार्य को देखा।
उत्तर रेलवे दिल्ली के डीआरएम आरएन सिंह बुधवार दोपहर स्पेशल मोटर कार से खतौली से लेकर मुजफ्फरनगर तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। स्थानीय स्टेशन के प्लेटफार्म पर ही उन्होंने अधिकारियों से वार्ता की। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। बताया कि 10 मार्च को नए ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। तब तक ब्लॉक लेकर सभी कार्य पूर्ण किए जाएंगे। दस मार्च को टेस्ट के लिए ट्रेन को 130 किलोमीटर की गति से चलाया जाएगा। मुजफ्फरनगर से टपरी तक का शेष कार्य अगले साल तक पूर्ण कर ले जाएगा। खतौली से मुजफ्फरनगर तक के निरीक्षण में उन्होंने सिग्नल, बनाए गए रेलवे स्टेशनों का गहनता से निरीक्षण किया। मंसूरपुर में फाटक नंबर 48 के बारे में कहा कि इस संबंध में समस्या का समाधान निकाल दिया जाएगा। डीएम और कमिश्नर स्तर पर वार्ता चल रही है। यहां निरीक्षण के बाद वे वाया टपरी से शामली के लिए चले गए। उधर, डीआरएम के साथ आई एसआरडीएम जी मधुस्मिता पात्रा ने स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी से स्टेशन आदि के बारे में जानकारी ली। यहां चल रहे दोहरीकरण का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक निरीक्षक शिव कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सुपर, इंदौर के अलावा कालका, ऋषिकेश पैसेंजर ट्रेन रद्द
मुजफ्फरनगर। खतौली-मुजफ्फरनगर के बीच चल रहे दोहरीकरण कार्य के कारण बुधवार को ऋषिकेश पैसेंजर , कालका ,सुपर व इंदौर अमृतसर को रद्द कर दिया गया। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री पूछताछ केंद्र पर पूछताछ करते नजर आए। उधर, कई ट्रेन रद्द होने से रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ रही। ऋषिकेश पैसेंजर, कालका पैसेंजर 8 मार्च तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed