फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तहसील में 25 हजार किसानों का पंजीकरण

तहसील में 25 हजार किसानों का पंजीकरण

Sun, 17 Feb 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
तहसील में 25 हजार किसानों का पंजीकरण
तहसील में 25 हजार किसानों का पंजीकरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जानसठ। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में तहसील को प्रथम स्थान दिलाने के लिए 25 हजार से अधिक पात्र लोगों के नाम फीड हो चुके हैं। बाकी किसानों के नाम फीड करनेेे का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना प्रारंभ की गई है, जिसमें तहसील में 40 हजार से अधिक किसान हैं। योजना में पात्र किसान को 6 हजार रुपये वार्षिक तीन किश्तों में उनके खातों में भेजे जाएंगे। जिससे इस पैसे से बीज, खाद व अपने खेत की जुताई कर सके। तहसील में पात्र किसानों के नाम फीड करने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। कार्य में हल्का लेखपालों द्वारा पात्र लोगों की सूची तैयार की जा रही है। सूची को फीड कराने के लिए कई विभागों के कर्मचारी लगाए गए हैं। तहसील में अब तक 25 हजार के लगभग किसानों को पंजीकृत किया जा चुका है। शेष बचे पात्र किसानों को भी पंजीकृत कर दिया जाएगा, उनका लक्ष्य जिले की सभी तहसीलों में प्रथम स्थान प्राप्त करना है।
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed