फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अपनी विफलता का ठीकरा हम पर फोड़ रही चेयरपर्सन

अपनी विफलता का ठीकरा हम पर फोड़ रही चेयरपर्सन

Tue, 05 Feb 2019 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
अपनी विफलता का ठीकरा हम पर फोड़ रही चेयरपर्सन
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका चेयरर्सन अंजू अग्रवाल द्वारा पालिका के विकास में सांसद और विधायक पर रोड़ा अटकाने के आरोप लगाने के बाद जिले की राजनीति गर्मा गई है। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान और शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि चेयरपर्सन अपनी खामियों को छिपाने के लिए हम पर आरोप लगा रही हैं।
विज्ञापन

सांसद डॉ बालियान और विधायक अग्रवाल ने कहा कि चेयरपर्सन शहर की जनता को बताएं कि कूडे़ के अंबार क्यों लगे हैं। नगर पालिका स्वच्छता अभियान में सबसे निचले पायेदान पर क्यों है। हमने नगर पालिका के किसी भी कार्य में हस्तक्षेप करने के बजाए सदैव मदद की है। पालिका अध्यक्ष बताएं कि पूर्व के कार्यकाल से चल रहे एटूजेड प्लांट को क्यों बंद किया गया। एटूजेड पर एकत्र कूडे़ का निस्तारण क्यों नहीं हो रहा है। नालों की सफाई नहीं होने का जिम्मेदार कौन है। चेयरपर्सन बताएं कि कंपनी बाग में एक करोड़ से अधिक एवं नगर में अन्य पार्कों के लिए डेढ़ करोड़ से अधिक पैसा अमृत योजना में गत एक वर्ष से भी अधिक समय से पालिका में आया है। उसका उपयोग एवं पार्कों में विकास कार्य क्यों नहीं हुआ।
विज्ञापन

गत एक वर्ष से करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित एसटीपी प्लांट बंद क्यों पड़ा है। शहर का गंदा पानी जो सीधे काली नदी में क्यों जो रहा है। 14वें वित्त से दस हजार लाइटें ली गईं, वह कहां लगी। जेनरेटरों पर करोड़ों खर्च के बाद भी पानी की सप्लाई क्यों नहीं हो पाती। अपने वार्डों से निर्वाचित होकर आए सभी 50 सभासदों के प्रस्ताव पर अभी तक क्या कार्य किया। डॉ संजीव बालियान और शहर विधायक कपिल देव ने कहा कि जहां तक 14वे वित्त की धनराशि का विषय है वह जनता को बताना आवश्यक है कि 14 वे वित्त का पैसा राज्य सरकार से आता है। उसके अध्यक्ष डीएम इसीलिए होते हैं ताकि वे जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेकर शहर के विकास कार्य करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed