{"_id":"5c3b916cbdec2273382ca7d6","slug":"81547407724-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
शाहपुर। आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जयंती पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य नाटिका पेश कर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाई अभियान का संदेश भी दिया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कॉलेज निदेशक डॉ सत्यवीर आर्य व प्रबंधक सुघोष आर्य ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के पश्चात सांस्कृतिक व देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राजस्थानी, पंजाबी व गुजराती लोक गीतों के साथ फिल्मी गानों जय हो, आई लव माई इंडिया और मां तुझे सलाम पर डांस प्रस्तुत कर अतिथियों की वाहवाही लूटी। छात्र-छात्राओं ने बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ और स्वच्छ परिवेश सुंदर देश अभियान की थीम पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावकों को जागरूक किया। प्रधानाचार्या उर्मिला सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। आयोजन में प्रदीप कुमार, विकास, शशिकांत, जावेद, शाकिर अली, पूजा बालियान, नेहा गर्ग, रोमा व सपना त्यागी का योगदान रहा। संचालन राजा भोगियान, गगन सैनी, सौरभ बालियान, अमीषा राठौर व सोनम त्यागी ने किया।