फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जिला जेल के कैदी की मेरठ में उपचार के दौरान मौत

जिला जेल के कैदी की मेरठ में उपचार के दौरान मौत

Tue, 25 Dec 2018 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
जिला जेल के कैदी की मेरठ में उपचार के दौरान मौत
कैदी की मेरठ में उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जिला जेल में दहेज हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की मेरठ के हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जेल अफसरों ने उसके परिजनों को अवगत करा दिया है। जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर कलां निवासी विपिन पुत्र रतन सिंह दहेज हत्या के एक मामले में जेल में बंद था। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि विगत जनवरी माह में कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। कुछ समय से वह लगातार बीमार चल रहा था, जिसका मेरठ व दिल्ली समेत कई जगह उपचार कराया जा रहा था। दो दिन पूर्व अचानक हालत बिगड़ने पर विपिन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया था। मेरठ के हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मंगलवार दोपहर विपिन की मौत हो गई। जेल अधीक्षक ने बताया कि कैदी की मौत की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।
महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी युवक निजी स्कूल में शिक्षक है। मंगलवार को उसका किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। आरोप है कि इससे क्षुब्ध होकर शिक्षक की पत्नी ने खुद के ऊपर मिट्टी तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया, जिसे शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने बामुश्किल समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

डीएम-एसएसपी ने रेलवे रोड पर बांटे कंबल
मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा व एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने मंगलवार देर रात शहर के रेलवे रोड पहुंचकर सड़क किनारे सोए गरीबों को कंबल बांटे। इस दौरान दोनों अफसरों ने रैनबसेरे के साथ ही फुटपाथ पर झोंपड़ी डालकर कड़ाके की ठंड में सोए लोगों को कंबल वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार घायल, हालत गंभीर
भोपा। शामली जनपद के गांव बुटराड़ा निवासी अनुज मंगलवार को भोपा क्षेत्र के गांव में रिश्तेदारी में आया था। देर शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह कासमपुर चौराहे के पास पहुंचा, अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

लंबित विवेचनाओं पर तीन दरोगाओं को चेतावनी
छपार। एसपी सिटी ओमबीर सिंह मंगलवार शाम अचानक थाने पहुंचे और छपार के साथ ही पुरकाजी व चरथावल के थानाध्यक्षों व सभी आईओ को भी बुला लिया। इसके बाद सभी की मीटिंग लेते हुए लंबित विवेचनाओं को लेकर तीन दरोगाओं को एक सप्ताह में सभी को विवेचनाएं पूरी करने के निर्देश देते हुए विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। इनमें चरथावल से एसआई प्रदीप नागर, पुरकाजी से एसआई शैलेंद्र कुमार व छपार से एसआई रविंद्र कसाना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed