फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बच्चों ने शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव के जीवन से प्रेरणा ली

बच्चों ने शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव के जीवन से प्रेरणा ली

Fri, 20 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
बच्चों ने शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव के जीवन से प्रेरणा ली
बच्चों ने शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव के जीवन से प्रेरणा ली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल के चार दिवसीय कम्युनिटी सर्विस प्रोग्राम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने कई स्थानों पर स्वच्छता और जागरूकता अभियान चलाया। साथ ही वृद्धा आश्रम व कुष्ठ आश्रम जाकर सेवा की और आश्रम में रह रहे लोगों के साथ उनके अनुभव साझा किए।
प्रधानाचार्य जीबी पांडे के मार्गदर्शन में कक्षा 11 और 12 के छात्र- छात्राओं के समूहों के लिए चार दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। खाईखेड़ी में महिला स्वास्थ्य के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। गांव में पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश दिया। नई मंडी स्थित मुक्ता महिला आश्रम पहुंचकर वहां जीवनयापन कर रही वृद्ध महिलाओं से उनका जीवन साझा किया। जानसठ रोड स्थित आशादीप मंदबुद्धि संस्थान जाकर बच्चों के साथ भिन्न भिन्न प्रकार के खेल खेले और उनका उत्साहवर्धन किया। कुष्ठ आश्रम में रह रहे लोगों के जीवन को समझा, उनके साथ समय व्यतीत कर उनको खाद्यान्न वितरित किया गया। शुक्रताल का भ्रमण कर शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती का आशीर्वाद लिया। अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा की। स्वामी जी ने बच्चों को समाज सेवा में अग्रणी रहने की प्रेरक सीख देते हुए शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव के जीवन के बारे में बता कर उनसे प्रेरणा लेने का आहवान किया। केशवानन्द जी महाराज के आश्रम का भ्रमण कर उनसे भी आशीर्वाद लिया। एडिशनल प्रिंसिपल मोनिका गर्ग, डॉ श्रीपाल राठी, पराग शर्मा, आरसी गुप्ता, रितु शर्मा, दीपाली गोयल रहे।
विज्ञापन


फोटो समाचार
बच्चों ने खेलों का आनंद लिया
मुजफ्फरनगर। नीव इंटरनेशनल द्वारा संचालित नई मंडी, गांधीकॉलोनी व अंसारी रोड स्थित विद्यालय लिटिल मिलेनियम स्कूल में इंग्लैंड का पर्व ‘‘कैंपबैस्तिवल’’मनाया गया। विद्यार्थियों को बताया गया की ये पर्व इंग्लैंड का एक मुख्य त्यौहार है, जहां बच्चों को विद्यालय से फार्म हाउस पर ले जाया जाता है और कैंप में ठहराया जाता है, जिससे बच्चों का शारीरिक विकास होता है व विद्यार्थी मानसिक रूप से भी तारो ताजा महसूस करते हैं। विद्यालय के बगीचे में फार्म पे रहने वाले सभी जानवर जैसे की भेड़, गाय,बत्तख आदि के चित्र लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरीश चौहान ने परीक्षा उत्तीर्ण की
मुजफ्फरनगर। जिले के हरीश चौहान ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की स्कोरिंग परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। यह परीक्षा 4 जुलाई से 15 जुलाई तक कानपुर में कराई गई। जिसमें पूरे प्रदेश से 65 स्कोरर ने भाग लिया। अंतिम मौखिक और प्रैक्टिकल परीक्षा के बाद कुल 10 स्कोरर उत्तीर्ण घोषित किए गए। ये सभी स्टेट पैनल में शामिल किए गए हैं। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, कुशल पाल सिंह, ओमदेव सिंह, रोहित आदि ने उन्हें इस सफलता पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed