फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जिले के डाकघर ऑन लाइन हुए

जिले के डाकघर ऑन लाइन हुए

Wed, 27 Jun 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
जिले के डाकघर ऑन लाइन हुए
जिले के डाकघर ऑनलाइन हुए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में सभी डाक सेवाएं ऑनलाइन हो गई हैं। बरेली परिक्षेत्र के पोस्ट मास्टर जनरल आरकेबी सिंह ने जिले में सेवाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पूरे परिक्षेत्र में डाक सेवाओं को ऑनलाइन किया जा रहा है।

नईमंडी स्थित मुख्य डाकघर पर आयोजित समारोह में ऑनलाइन सेवाओं का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि बरेली परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल आरकेबी सिंह ने कहा कि आम जनमानस को डाकघर से मिलने वाली समस्य सुविधाएं ऑनलाइन प्राप्त होगी। कार्यरत कर्मचारियों को भी अपनी सेवाओं की समस्त जानकारी ऑनलाइन प्राप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल में इन सेवाओं को शुरू किया जा रहा है। मुजफ्फरनगर परिक्षेत्र का छठा मंडल है, जहां पर सॉफ्टवेयर सफलता पूर्वक प्रारंभ हो गया है। उन्होंने सहायक निदेशक मनोज कुमार के सहयोग को सराहनीय बताया। उन्होंने विभिन्न काउंटरों पर कार्य प्रारंभ होने की जानकारी कर्मचारियों से ली। सीनियर पोस्टर मास्टर विनोद कुमार श्रीवास्तव ने आगंतुकों का स्वागत किया। अध्यक्षता प्रवर अधीक्षक रणवीर सिंह तोमर एवं संचालन अभय कुमार ने किया। इस मौके पर चतर सिंह रावत, मनोज सिंह, मोहित कुमार, रैना सिंह, सीमा गोयल, मंजू भारद्वाज, विशाल कुमार, अंकित कुमार, श्रुति गोयल, कंवरपाल, गौरव कुमार, राधेश्याम सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed