फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   करंट लगने से चरथावल के युवक की मौत

करंट लगने से चरथावल के युवक की मौत

Mon, 25 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
करंट लगने से चरथावल के युवक की मौत
चरथावल। गंगोह ट्रक पर पहली बार गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। रविवार को तगायान निवासी शाहआलम (18) पहली बार ट्रक पर गया था। उसका पड़ोसी मुजफ्फरनगर के ट्रक चालक है। दोपहर बाद गंगोह में ट्रक में माल भरने के बाद शाहआलम रस्सा खींचने लगा। ट्रक के ऊपर से हाईटेंशन के तार गुजर रहे थे। अचानक वह बिजली के तारों की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही मौत हो गई। खबर लगते ही परिजनों ने गंगोह जाकर शव को लाने की प्रक्रिया पूरी की। देर शाम शव चरथावल पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक युवक का पिता सऊदी अरब में ट्रक चलाता है। पिता की तरह उसने भी ट्रक सीखने के बाद सऊदी अरब जाकर जॉब करने का सपना पाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed