फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पढाई की विधि ने दिलाई कामयाबी

पढाई की विधि ने दिलाई कामयाबी

Sun, 27 May 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
पढाई की विधि ने दिलाई कामयाबी
- आईएएस बनकर करूंगी देश की सेवा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। 12वी की परीक्षा में 500 में से 488 अंक लेकर जिले में दूसरे स्थान पर रही डीएस पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा विधि गोयल आईएएस बनना चाहती है। विज्ञान वर्ग में टॉपर बनी विधि ने पांच से छह घंटे तक गंभीरता से पढाई की। उन्हें सभी विषयों में 95 से ज्यादा अंक मिले।
अग्रसेन विहार में विधि के घर पर खुशियों का आलम है। बेटी की सफलता से परिजन और सहपाठी प्रफुल्लित हैं। मॉ नीतू गोयल ने बेटी को मिठाई खिलाकर फख्र महसूस किया। दादा सुरेंद्र गोयल और दादी कुसुम ने पोती को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया। पिता पंकज गोयल सेनेट्री के कारोबारी हैं। विधि गोयल ने बताया कि उन्होंने व्हाटसअप भी खूब चलाया, मगर स्कूल की क्लास में हमेशा टॉपिक पर ध्यान दिया। साथी छात्राओं से भी बात की। पढ़ाई के प्रति बचपन से ही एकाग्रता रखी, जिसकी वजह से हर विषय में उन्हें आशा के अनुरूप अंक मिले। शिक्षकों के स्नेह और उत्साह ने प्रेरित किया। अब उनका मकसद बीएससी करना है। स्नातक के बाद वे सिविल सर्विस की तैयारी करेगी। उन्हें लगता है कि आईएएस के रुप में वे समाज के उत्थान और महिलाओं के विकास में कार्य कर सकती हैं।
विज्ञापन

दिव्यांगता पर हौसले की उड़ान
मुजफ्फरनगर। खुद के हौसले के दम पर दिव्यांग छात्र अभिषेक चौधरी ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। दांये हाथ और दांये पैर में बचपन से दिव्यांगता आने के बावजूद पचेंडा के मूल निवासी अभिषेक ने अपनी उम्मीदों को जज्बा दिये रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीसी पब्लिक स्कूल में विज्ञान वर्ग के छात्र अभिषेक की सफलता इसलिए महत्वपूर्ण है, उन्होंने दिव्यांगता के बावजूद शिक्षा में सफल होने की ठानी। घोषित रिजल्ट को देख खुश अभिषेक ने कहा कि बचपन में उन्हें दांया हाथ और पैर में दिव्यांगता का दर्द झेलना पडा। कई बार मन विचलित भी होता था। पिता अनिल कुमार और मॉ बबीता ने हमेशा प्रोत्साहित किया। फिलहाल शहर के शिवपुरी मौहल्ले में रह रहे अभिषेक ने बताया कि प्रतिदिन पांच से छह घंटे पढाई की। क्लास में शिक्षक जो भी पढाते थे उसे ध्यान से सुनता था। बांये हाथ से लिखने अभ्यास किया और 12वी तक का सफर तय कर लिया। वे उच्च शिक्षा हासिल करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed