{"_id":"5ae36e554f1c1b5f098b6da4","slug":"81524854357-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यम को उप राष्ट्रपति ने प्रदान की डीएम की डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यम को उप राष्ट्रपति ने प्रदान की डीएम की डिग्री
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के डॉ सत्यम राजवंशी ने चिकित्सा में डीएम की डिग्री हासिल की है। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने उन्हें उपाधि प्रदान की। उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
शहर के प्रमुख चिकित्सक डॉ सुशील राजवंशी के पुत्र डॉ सत्यम राजवंशी को बृहस्पतिवार को दिल्ली में राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में आयोजित समारोह में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने डीएम कार्डियोलोजी की उपाधि प्रदान की। एमबीबीएस और एमडी करने के बाद उन्होंने डीएम की पढ़ाई की। हृदय रोग चिकित्सा की सर्वोच्च उपाधि डीएम कार्डियोलोजी में उन्होंने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। बेटे की उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। डॉ सुशील राजवंशी और उनकी पत्नी मीनाक्षी का कहना है कि बिना किसी कोचिंग के उसने यह सब हासिल किया। सत्यम की पत्नी आक्षी भी रेडियोलोजी में एमडी कर रही है। सत्यम का कहना है कि वह जनपद में रहकर ही लोगों की सेवा करेंगे।