{"_id":"5acfad484f1c1b853d8b4dea","slug":"81523559752-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी से शुक्रताल में गंगा की मुख्य धारा की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी से शुक्रताल में गंगा की मुख्य धारा की मांग
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रताल में गंगा की मुख्य धारा की मांग
मुजफ्फरनगर। भाजपा नेताओं ने सीएम योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात कर तीर्थ स्थल शुक्रताल में गंगा की मुख्यधारा लाने के लिए कार्य शुरू कराने की मांग की। भाजपा नेताओं ने वार्ता में जिले की कुछ सड़कों, पुलों आदि की समस्याओं को उठाया।
भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अशोक कंसल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। पूर्व विधायक के साथ व्यापारी नेता राजकुमार नरूला, नमामि गंगा समिति के सदस्य डॉ वीरपाल निर्वाल और भाजपा नेता जयदेव सिंह बालियान भी मौजूद रहे। पूर्व विधायक अशोक कंसल ने जनपद के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शुक्रताल के विकास के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता करते हुए कहा कि पिछली सभी सरकारों ने महाभारत काल का इतिहास अपने में समेटे इस क्षेत्र के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया है। यहां साधु संत आज गंगा की धारा के लिए आंदोलन पर हैं। भाजपा सरकार से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। शुक्रताल में देश और विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, लेकिन यहां गंगा स्नान के लिए पानी ही उपलब्ध नहीं रहता है। मुख्यमंत्री से शुक्रताल में गंगा की मुख्य धारा पहुंचाने के लिए परियोजना बनाकर काम शुरू कराने का आग्रह किया। इसके अलावा उन्होंने सहकारी चीनी मिल मोरना के विस्तारीकरण, पेराई क्षमता बढ़ाने, शुकतीर्थ को पर्यटन स्थल घोषित करने, गंग नहर पर नंगला, भोपा, बेलड़ा और निरगाजनी में नए पुलों का निर्माण कराने तथा क्षेत्र की कई सड़कों के निर्माण कराने की मांग करते हुए जनपद की अन्य कई समस्याओं से अवगत कराया। सीएम ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।