फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कौशल विकास प्रतियोगिता में हुनर दिखाए

कौशल विकास प्रतियोगिता में हुनर दिखाए

Mon, 09 Apr 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
कौशल विकास प्रतियोगिता में हुनर दिखाए
कौशल विकास प्रतियोगिता में हुनर दिखाए
विज्ञापन

बुढ़ाना। कस्बे के कांधला रोड़ क्राउन कान्वेंट स्कूल में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए खुली कौशल विकास प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर दिखाए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कस्बे के कांधला रोड क्राउन पब्लिक स्कूल में रविवार को कस्बा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए खुली कौशल विकास प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में कस्बा व देहात क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सामान्य ज्ञान, रंगोली, हस्त कला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र व छात्राओं ने अपने-अपने हुनर दिखाए। कला प्रतियोगिता में छात्रा पृथ्वी, हस्त कला में चाहत मलिक व वंश गर्ग, रंगोली में आयुषी वर्मा, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में वंश गर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किए। प्रतियोगिता में आरती मित्तल, मीनाक्षी मित्तल, डोली संगल, दीपा सैनी ने भी विशेष स्थान प्राप्त किया। स्कूल के चेयरमैन मुकेश संगल ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को टैबलेट, साइकिल व घड़ी का उपहार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रमाणपत्र भी दिए गए। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर विपिन संगल व सचिव प्रभात भार्गव ने बताया कि उनके विद्यालय में आने वाली 22 अप्रैल को भी ओपन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में भी विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय के चेयरमैन मुकेश संगल व प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सभी छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को जलपान भी करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed