फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रतियोगिता से बच्चों में छिपी प्रतिभा निखरती है

प्रतियोगिता से बच्चों में छिपी प्रतिभा निखरती है

Mon, 09 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता से बच्चों में छिपी प्रतिभा निखरती है
प्रतियोगिता से बच्चों में छिपी प्रतिभा निखरेगी
विज्ञापन

जानसठ। ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर बसायच रोड पर दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में उनकी छुपी प्रतिभा को निखारा जा सकता है। ग्रामीण स्तर पर प्रतियोगिता में गांव चिंदौडी निवासी मोती ने तीन किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर शील्ड पर कब्जा किया।

रविवार को मंदिर पर आयोजित दौड़ प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों में खेल की भावना जागृत होती हैं। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ साथ खेलों पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। दौड़ प्रतियोगिता के अध्यक्ष अनिकेत कांबोज ने बताया कि तीन किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के दो दर्जन से अधिक युवाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में गांव चिंदौड़ी निवासी मोती ने प्रथम स्थान प्राप्त कर शील्ड पर कब्जा किया। वहीं, द्वितीय स्थान पर नयागांव निवासी गौतम तथा तीसरे स्थान पर मुजफ्फरनगर के विनीत, चौथे स्थान पर गांव नगला खेपड़ निवासी मोहित रहे। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के अध्यक्ष व सदस्यों ने नगद पुरस्कार व शील्ड देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के आयोजन में ब्रजेश रस्तोगी, जमशेद राव, शौकीन राजपूत, ललित कांबोज, अनुज, दीपक शर्मा, राहुल कांबोज, अंकित गुर्जर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed