{"_id":"5a8f0f134f1c1b4e588ba4da","slug":"81519324947-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी के दो पदों के लिए हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी के दो पदों के लिए हुआ मतदान
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीसी के दो पदों के लिए हुआ मतदान
चरथावल। चरथावल विकासखंड के गांव दूधली और चौकड़ा के दो बीडीसी वार्डों के लिए उपचुनाव में लोगों ने मतदान किया। मतगणना के बाद 24 फरवरी को पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। दूधली गांव में 57.4 प्रतिशत और चौकड़ा में 71 फीसदी मतदान हुआ। बीडीओ डॉ साजिद अहमद ने बताया कि खंड विकास कार्यालय के अतिरिक्त कक्ष में मतगणना होगी। मतगणना कक्ष में सिर्फ प्रत्याशी या उनका एजेंट मौजूद रह पाएगा। बता दें कि चौकड़ा गांव के वार्ड 29 के चुने गए बीडीसी की मृत्यु एवं दूधली के वार्ड 41 से चुनी गई बीडीसी मंजू राणा द्वारा इस्तीफा देने के कारण दोनों पद रिक्त चल रहे थे। दूधली के वार्ड से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए रवि बिरालसी, रामी देवी और बबीता देवी दूधली और चौकड़ा के वार्ड से वाजिद और मेहरबान चुनाव मैदान में हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक
चरथावल। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क हादसे में बिजनौर के नूरपुर विधायक लोकेंद्र सिंह समेत पांच लोगों की मौत पर शोक संवेदना प्रकट की। मनीष गर्ग, राकेश पुंडीर, रामभूल सिंह पुंडीर, जितार्थ त्यागी, सुरेंद्र कश्यप, विजय त्यागी ने शोक जताते हुए पार्टी को अपूरणीय क्षति बताया।