{"_id":"5a736de14f1c1bc83b8b4626","slug":"81517514209-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात हजार गांवों को परिवहन सेवा जोड़ा-प्रमुख सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात हजार गांवों को परिवहन सेवा जोड़ा-प्रमुख सचिव
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
प्रमुख सचिव परिवहन आराधना शुक्ला ने बताया कि प्रदेश के सात हजार गांवों को परिवहन सेवा से जोड़ा गया है। नौ हजार गांवों को परिवहन सेवा से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित है। इसे तीन माह के अंदर पूरा कर दिया जाएगा। इस वर्ष प्रदेश में दो लाख किलोमीटर से अधिक के नए रूट बनाए जाएंगे।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रमुख सचिव ने कहा कि बोर्ड बैठक में यह तय हुआ था कि रोडवेज बस डिपो में जिन बसों की मरम्मत करके चलाया जाता था, उनका जीवनकाल कम कर दिया जाए। जनता को यात्रा के लिए बेहतर सुविधा देने के लिए नई बस संचालित की जाएगी। बताया कि बृहस्पतिवार को उन्होंने सूजडू में गन्ना क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद मंसूरपुर थाने का निरीक्षण किया। डिपो में जो खामियां मिली, उनको सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का मकसद है कि जनता को अच्छी सुविधा देने के लिए रोडवेज बस डिपो को सुधारा जाए। डिपो के निरीक्षण करने का मकसद सिर्फ यही था कि कर्मचारी सजग हो जाए और कार्य में क्वालिटी आए। बसों में सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस लगाए जाएंगे। बसों को बेहतर किया जाएगा। बसों की स्पीड के बारे में उन्होंने बताया कि वे लखनऊ में बैठकर बड़ी स्क्रीन में देखती हैं कि बस कितनी तेज चलाई जा रही है। इसके बाद उस बस के चालक को बुलाया जाता है और बस को कम स्पीड से चलाने के लिए चालक को हिदायत भी दी जाती है। उन्होंने सीओ से डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए।