{"_id":"5a70c61e4f1c1b86268b74cb","slug":"81517340190-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में करंट लगने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में करंट लगने से मजदूर की मौत
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
मंसूरपुर।
मंसूरपुर के गांव नोना निवासी सलेक चंद (45) पुत्र बुल्ला गांव निवासी किसान गजेंद्र के यहां मजदूरी करता था। सोमवार शाम को सलेक चंद किसान के खेतों में पानी चलाने के लिए गया। किसान के गन्ने के खेतों के ऊपर से 11 हजार की लाइन गुजर रही है। किसान ने कई बार ऊर्जा निगम अधिकारियों से भी तारों को खिंचवाने के लिए शिकायत की। इसके बावजूद अधिकारियों ने शिकायत को अनसुना कर दिया। रात को पानी चलाते समय हाइटेंशन तारों का करंट खेतों में आ गया। करंट लगने से सलेक चंद की मौके पर ही मौत हो गई। मजदूर के मरने का किसी को भी पता नहीं चला। मंगलवार शाम तक जब सलेकचंद वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन अपने साथ किसान को लेकर खेतों में पहुंचे। खेत में मजदूर का झुलसा हुआ शव पड़ा मिला। पीड़ित परिजनों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दे दी है।