फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बेतरतीब खड़े वाहनों से नगर में लगता जाम

बेतरतीब खड़े वाहनों से नगर में लगता जाम

Tue, 30 Jan 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
बेतरतीब खड़े वाहनों से नगर में लगता जाम
बेतरतीब खड़े वाहनों से नगर में लगता है जाम
विज्ञापन

खतौली। जाम के चलते जीटी रोड, जानसठ तिराहा, जानसठ रोड, बुढ़ाना रोड, बिद्दीबाड़ा मार्केट के दुकानदारों के साथ ही उधर से गुजरने वालों के लिए भी मुसीबत बन गई है। बाजार में बेतरतीब ढंग से खड़े किए गए वाहन और रिक्शा बाजार में जाम की वजह बनते हैं। ऐसे में घंटों जाम में फंसने के साथ ही लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार जाम में फंसे लोग आपस में ही भिड़ जाते हैं।

पूर्व विधायक रामपाल सैनी के पुत्र राकेश सैनी ने बताया कि बाजार में पार्किंग के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में लोग मनमाने तरीके से वाहन खड़े कर देते हैं। कोई रोक-टोक नहीं होने से लोगों को मना करना भी बेकार साबित होता है। प्रशासन और पुलिस इस ओर ध्यान नहीं देती। मार्केट में सुबह और शाम को छोड़ दें तो दोपहर में भी अक्सर जाम की स्थिति रहती है। इससे पांच मिनट का रास्ता तय करने में आधा घंटा लगता है। इससे वाहन चालक परेशान होते हैं। इंतजार, प्रदीप और सुरेश आदि ने बताया कि सड़कों की हालत ठीक नहीं है। बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों से लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। प्रशासन से कई बार मांग के बाद भी इस समस्या का कोई हल नहीं निकल पा रहा है। जाम की वजह से व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ता है। तहसीलदार अमित कुमार का कहना है कि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed