{"_id":"5a4e6e5f4f1c1bbf2d8b4bcc","slug":"81515089503-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका ने पास की जेआरएफ परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका ने पास की जेआरएफ परीक्षा
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रोहाना मिल कॉलोनी निवासी सुखपाल सिंह की बेटी प्रियंका रानी ने यूजीसी द्वारा संचालित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्रियंका ने दृश्यकला विषय में यह परीक्षा पास की है। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ गुरुजनों को दिया है। उधर, मुजफ्फरनगर के गांव मेघाखेड़ी निवासी सुमित कुमार पुत्र राजकुमार ने यूजीसी की नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। सुमित ने संस्कृत विषय में परीक्षा दी थी, जिसमें उसने सफलता पाई है। सुमित ने एसडी डिग्री कालेज से एमए किया है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापक और माता-पिता को दिया है।
छह जनवरी को लगेगा शिविर
मुजफ्फरनगर। फेडरेशन ऑफ ऑब्स एवं गाईनी सोसायटीज इंडिया और तनेजा हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर पर निशुल्क बांझपन जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गाइनी सोसायटी की अध्यक्ष विशेषज्ञ डॉ तारिणी तनेजा रोगियों को अनेक बीमारियों के बारे में जानकारी देने के साथ उपचार बताएंगी। इस दौरान शिविर में देखे गए मरीजों को 14 दिनों तक मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया जाएगा।