{"_id":"5a41503e4f1c1bd0408beffb","slug":"81514229822-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा के सेंट पोल्स ने जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के सेंट पोल्स ने जीती ट्रॉफी
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के सेंट पोल्स ने जीती ट्रॉफी
मुजफ्फरनगर। ग्रेन चेंबर पब्लिक स्कूल में विभोर संगल अंतरविद्यालय टेबिल टेनिस टूर्नामेंट की चल वैजयंती आगरा के सेंट पोल्स स्कूल के छात्रों ने जीती। रंगारंग समापन समारोह में चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। समापन समारोह में क्रिसमस पर एक भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
ग्रेन चेंबर पब्लिक स्कूल की सीनियर विंग में चल रहे टूर्नामेंट में आगरा के खिलाड़ियों का वर्चस्व रहा। चल वैजयंती की ट्राफी पर भी आगरा के सेंट पोल्स स्कूल के बच्चों ने कब्जा किया। अंडर-11 में सेंट पोल्स के मौलिक पहले स्थान पर रहे। इसी स्कूल श्री ने दूसरा स्थान पाया। अंडर-14 बालिका वर्ग में शारदेन की नमिरा फरीद पहले और सहारनपुर की अंतरा दूसरे स्थान पर रही। अंडर 17 में एसडी पब्लिक स्कूल के स्पर्श, आगरा के हर्ष, अंडर-19 बालिका वर्ग में रावी सहारनपुर, वर्तिका आगरा, अंडर 19 बालक वर्ग में गौरव आगरा, वर्चस्व एसडी पब्लिक स्कूल को, अंडर-17 बालिका वर्ग में रावी और कृतिका, अंडर-14 में मौलिक आगरा, हर्ष आगरा, अंडर-11 बालिका वर्ग में हेमू आगरा और वशिका मेरठ को सम्मानित किया गया। समापन समारोह में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा के साथ जीवन में खेल भी जरूरी है। विशिष्ट अतिथि इंजीनियर अशोक अग्रवाल, प्रबंध समिति अध्यक्ष मिलिंद अग्रवाल, सहप्रबंधक अशोक कुमार, उपाध्यक्ष महेश कुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, प्रबंध समिति सदस्य विनोद संगल, प्रधानाचार्य आजाद वीर, कोआर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी एवं सुतपा बोस ने विचार रखे। आयोजन में जिला टीटी एसोसिएशन के मानक चन्द गुप्ता, एसके भीम, शीलू कुमार, अभिलाष, सौरभ पोद्दार का सहयोग रहा। संचालन हर्षिता मिश्रा ने किया।