फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   टी-20 चैम्पियन बनी स्टेडियम जूनियर टीम

टी-20 चैम्पियन बनी स्टेडियम जूनियर टीम

Fri, 22 Dec 2017 12:45 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
टी-20 चैम्पियन बनी स्टेडियम जूनियर टीम
टी-20 चैंपियन बनी स्टेडियम जूनियर टीम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्र्स स्टेडियम में टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। स्टेडियम जूनियर टीम ने प्रतियोगिता जीतकर खिताब हासिल किया है। विजेता टीम के खिलाड़िय़ों ने स्टेडियम में जश्न मनाया। वहीं, अतिथियों और आयोजकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के साथ विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

खेल निदेशालय के तत्वावधान में स्पोर्ट्र्स स्टेडियम में 18 से 21 दिसंबर तक टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें कई टीमों ने भाग लिया। अपने-अपने सेमी फाइनल मुकाबले जीत कर स्टेडियम ब्लू इलेवन और स्टेडियम जूनियर की टीम फाइनल पहुंची। बृहस्पतिवार को दोनों टीमों के बीच मुकाबला कराया गया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी स्टेडियम जूनियर की टीम के खिलाडिय़ों ने क्रीज पर जमकर पसीना बहाया। निर्धारित 20 ओवर तक तीन विकेट खोकर जूनियर टीम ने 136 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम ब्लू इलेवन की शुरुआत खराब रही। ओपनर बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। लड़खड़ाती पारी को मध्यक्रम ने संभालने की कोशिश की, लेकिन खिलाड़ी मैच को जीत की दहलीज तक नहीं ले जा सके। अंत में ब्लू इलेवन की टीम 124 रनों पर ढ़ेर हो गई। स्टेडियम जूनियर की टीम 12 रनों से जीत गई। जीत के बाद टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में क्रिकेट कोच प्रीति मेहरा, अंश मलिक, हरीश, अभिजीत, रवि, आकाश, नंदू, विवेक आदि रहे। मैच के बाद जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, एमसीए के सचिव मनोज पुंडीर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed