{"_id":"59b6dad74f1c1be27f8b60f3","slug":"81505155799-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्धेडी गांव में कच्चा मकान गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्धेडी गांव में कच्चा मकान गिरा
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंधेड़ी गांव में कच्चा मकान गिरा
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। जंधेड़ी निवासी दलेल पुत्र खजान का गांव में कच्चा मकान है। पिछले सप्ताह तीन-चार दिन तक लगातार हुई बारिश के बाद अचानक तेज धूप से मौसम खुलने के बाद दलेल का कच्चा मकान अचानक गिर गया। जैसे ही मकान की कड़ियां टूटी, उसी दौरान मकान मालिक दलेल अपने बच्चों को लेकर मकान से बाहर निकल गया। कुछ ही समय में मकान भर भराकर गिर गया। मकान के मलबे में ग्रामीण का घरेलू सामान दब गया। लोगों ने मौके पर पहुंच कर मलबे में दबा सामान निकाला और हल्का लेखपाल को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने डीएम से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग की है।