{"_id":"599b2f124f1c1b4a198b4812","slug":"81503342354-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच से क्षतिग्रस्त मकान के गिरने का खतरा बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोच से क्षतिग्रस्त मकान के गिरने का खतरा बना
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोच से क्षतिग्रस्त मकान के गिरने का खतरा बना
खतौली (मुजफ्फरनगर)। ट्रेन हादसे के दौरान बोगी के घुसने से क्षतिग्रस्त हुए मकान का गिरने का खतरा बना हुआ है। रेलवे सुरक्षा आयुक्त एसके पाठक मकान मालिक से मिलने उनके घर पर पहुंचे। आयुक्त ने मकान मालिक से हादसे के बारे में जानकारी ली।
शनिवार को उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में कोचों के बिखरने पर एक कोच जगत कालोनी निवासी चौधरी जगत सिंह के मकान में गेट व दीवार तोड़कर अंदर घुस गया था। इस दौरान मकान में मौजूद चौधरी जगत सिंह का पैर टूट गया था और परिवार में दहशत फैल गई थी। रेलवे कर्मचारियों द्वारा मकान के अंदर से कोच को निकाल लिया गया है। कोच के घुसने से मकान की दीवारों में दरार तक आ गई हैं, जिस कारण मकान के गिरने का खतरा बना हुआ है। सोमवार को ट्रेन दुर्घटनास्थल का निरीक्षण करने आए रेलवे सुरक्षा आयुक्त एसके पाठक मकान मालिक चौधरी जगत सिंह से मिलने उनके मकान में पहुंचे। आयुक्त ने मकान मालिक से कुशलक्षेम पूछा और हादसे की जानकारी भी ली।