फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   8100 people got anti-coronavirus vaccine in the district

जिले में 8100 लोगों को लगा कोरोना का टीका

Tue, 13 Jul 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
8100 people got anti-coronavirus vaccine in the district
जिले में 8100 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में सोमवार को आठ हजार से अधिक लोगों का कोरोना से बचाव को टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि सोमवार को जनपद में 8100 लोगों का कोरोनारोधी टीकाकरण किया गया। जिले के टीकाकरण केंद्रों पर 5447 लोगों को टीके लगाए गए, जिनमें से 3928 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 1519 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। उन्होंने बताया कि जिले में ऑनलाइन स्लॉट लेकर 18 से 44 आयु वर्ग में 2653 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया है।
इसी माह शुरू होने वाले कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी कोरोना संक्रमण से बचाव को तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले ग्रामों में सबसे पहले ग्रामीणों को कोरोना से बचाव को टीका लगवाया जाएगा।
विज्ञापन

गंग नहर कांवड़ यात्रा मार्ग जनपद में पुरकाजी से लेकर खतौली के दूधली गांव तक पड़ता है। प्रशासन का प्रयास रहता है कि अधिकांश शिव भक्त इसी मार्ग से होकर गुजरें। कांवड़ यात्रा से पहले इस गंग नहर पटरी मार्ग पर पड़ने वाले ग्राम धमात, कम्हेड़ा, तुगलकपुर, निरगाजनी, बेलड़ा, भोपा, जौली, चितौड़ा, ताजपुर, बुआड़ा, सठेड़ी, दूधली आदि गांव में टीकाकरण किया जाएगा। सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण की पूरी तैयारी कर ली है। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले इन सभी ग्रामों में टीकाकरण पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में सोमवार को कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला। दस फरवरी में भी कोई मरीज नहीं मिला था। इसके बाद से पांच माह बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या शून्य रही। सीएमओ ने बताया कि 487 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली, जो सभी नेगेटिव हैं। सोमवार को छह मरीज स्वस्थ हुए हैं। जनपद में अब कोरोना संक्रमित 27 मरीज रह गए हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed