{"_id":"60f719db8ebc3e6d44700a7e","slug":"8003-people-got-vaccinated-in-muzaffarnagar-district-muzaffarnagar-news-mrt548297396","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में 8003 लोगों ने कराया टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में 8003 लोगों ने कराया टीकाकरण
विज्ञापन
शारदेन स्कूल में आयोजित वैक्सीनेशन कैम्प में छात्रा को कोरोनारोधी टीका लगाती स्वास्थकर्मी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में 8003 लोगों ने कराया टीकाकरण
मुजफ्फरनगर। जनपद में मंगलवार को 8003 नागरिकों ने कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराया।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि मंगलवार को जनपद में 8003 लोगों का कोरोनाोरोधी टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 27 टीकाकरण केंद्रों पर 5527 लोगों को टीकाकरण किया गया, जिनमें से 4080 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 1447 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इनके अलावा जनपद में ऑनलाइन स्लॉट लेकर 18 से 44 आयु वर्ग में 2476 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया है। सीएमओ ने बताया कि बुधवार को 34 स्थानों के 39 केंद्रों पर टीकाकरण कराया जाएगा।
रोटरी क्लब मिडटाउन ने शारदेन स्कूल के साथ मिलकर वैक्सीन कैंप का आयोजन किया। लगभग 400 लोगों को कोविड से बचाव को कोविशील्ड की प्रथम व द्वितीय डोज लगाई गई।
कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया। विशिष्ट अतिथि विजय वर्मा, कपिल पाल, कौशल कृष्ण, रेणू गर्ग तथा सीएमओ की टीम का विशेष सहयोग रहा। शिक्षक, शिक्षिकाओं ने सभी को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रबंधक विश्व रतन ने आभार जताया। आवश्यकता के अनुसार कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग कमरों में सुविधानुसार बैठने की व्यवस्था की। कोरोना से बचाव के लिए मास्क के साथ सोशल डिस्टेंसिग का पालन किया गया। प्रधानाचार्या धारा रतन ने बताया कि 400 से अधिक व्यक्तियों को कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित एक मरीज मिला
मुजफ्फरनगर। मंगलवार को जनपद में कोरोना का एक केस मिला है। सीएमओ ने बताया कि 1003 सैंपलों की रिपोर्ट मिली, जो सभी निगेटिव है। एंटीजन जांच में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है. जिसे होम आइसोलेट किया गया है। मंगलवार को एक मरीज स्वस्थ हुआ है। जनपद में अब कोरोना के 12 मरीज रह गए हैं, जिनका उपचार चल रहा है।