फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   800 railway tickets sold on the first day of recruitment, 2900 candidates traveled

भर्ती के पहले दिन ज्यादा बिके रेलवे के 800 टिकट, 2900 अभ्यर्थियों ने किया सफर

Tue, 20 Sep 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
800 railway tickets sold on the first day of recruitment, 2900 candidates traveled
अग्निवीर भर्ती में प्रतिभाग के बाद गंतव्य को जाते गौतमबुदनगर के अभ्यर्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- भर्ती में शामिल होने आए युवकों ने रोडवेज बसों से किया किनारा
विज्ञापन

- रोजाना के मुुकाबले मंगलवार को बिके 65 हजार के ज्यादा टिकट
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए शहर में पहुंचे अभ्यर्थियों ने रेल यात्रा को प्राथमिकता दी। भर्ती के पहले दिन रोजाना के मुकाबले 65 हजार के 800 टिकट ज्यादा बिके और इन टिकटों पर 2900 अभ्यर्थियों ने रेल में यात्रा की।

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में विभिन्न जनपदों से रोजाना लगभग आठ हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने के लिए पहुंचने का अनुमान लगाया गया था। रोडवेज विभाग अधिकारियों ने जनपद स्तर से 50 बसों की व्यवस्था अभ्यर्थियों को लाने और ले जाने के लिए बनाई थी। मगर, भर्ती के पहले दिन पहुंचे अभ्यर्थियों ने रोडवेज की व्यवस्था को दरकिनार कर दिया। रोडवेज में कुछ ही अभ्यर्थी गए। जो अपने वाहनों से आए थे, उनके अलावा बाकी अभ्यर्थियों ने रेल की यात्रा को अपनाया। भर्ती के बाद अभ्यर्थी रेलवे स्टेेशन पहुंच गए थे और टिकट लेकर रेल की यात्रा की। रेलवे के बुकिंग अधिकारी फारुख खान ने बताया कि मंगलवार को भर्ती का पहला दिन था। मंगलवार को रोजाना से 65 हजार रुपये के 800 टिकट ज्यादा बिके। इन टिकटों पर 2900 यात्रियों ने गौतमबुद्घ नगर, दादरी, जेवर, गाजियाबाद के लिए यात्रा की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed