{"_id":"5ace4a1b4f1c1b823d8b497e","slug":"8-bail-applications-rejected","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा जिलाध्यक्ष समेत आठ आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा जिलाध्यक्ष समेत आठ आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और उपद्रव के मामले में आरोपी बना कर जेल भेजे गए बसपा जिलाध्यक्ष कमल गौतम की जमानत अर्जी को कोर्ट ने रद्द कर दिया है। इसके अलावा सात अन्य आरोपियों की भी जमानत अर्जी अदालत ने खारिज की है। शहर कोतवाली पुलिस ने बसपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ सात क्रिमिनल लॉ की धारा भी बढ़ाई है।
दो अप्रैल को शहर में हुए उपद्रव में पुलिस ने बसपा जिलाध्यक्ष कमल गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शहर के तीनों थानों की पुलिस ने उसे उपद्रव के मामले में आरोपित किया है। बुधवार को एसीजेएम द्वितीय ऋतु नागर की कोर्ट में उसकी जमानत अर्जी डाली गई।
इसी बीच शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी कमल गौतम के खिलाफ धारा 7 क्रिमिनल लॉ की धारा भी बढ़ा दी। कोर्ट ने बसपा जिलाध्यक्ष को कोर्ट में तलब किया। अदालत ने उसकी अमानत अर्जी को खारिज कर दिया। उधर, उपद्रव के मामले में ही जेल गए सात अन्य आरोपियों संजय, अंकित, अर्जुन, अरुण, अमित, अंकित,अजय की भी जमानत अर्जी को कोर्ट ने रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
रिटायर्ड निरीक्षक को मिली जमानत
मुजफ्फरनगर। हत्या के मामले में दो लोगों को निकालने के आरोपी झिंझाना के तत्कालीन एसओ रिटायर्ड निरीक्षक ब्रज किशोर सिंह को अदालत से जमानत मिल गई। अदालत ने एक-एक लाख के दो जमानती दाखिल करने को कहा है। गत सप्ताह कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था। बुधवार को उसकी जमानती अर्जी को जिला जज अली जामिन ने मंजूर कर ली। अदालत ने आदेश दिया कि एक-एक लाख की दो जमानती दाखिल करने पर रिहा किया जाए
उपद्रव के एक और आरोपी को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। दलितों के आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस अब तक इस मामले में 91 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। दो अप्रैल को दलित आंदोलन के दौरान हिंसा हुई थी। उपद्रव के मामले में शहर के तीनों थानों पर अभी तक 42 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
सिविल लाइन पुलिस ने बुधवार को उपद्रव के मामले में मंसूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नरा निवासी आशु उर्फ आस मोहम्मद को वहलना चौक से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि उपद्रव की वीडियो और फोटो के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
आरोपी गांव के अपने साथियों के साथ शहर में आंदोलन में शामिल होने आया था, जिनसे क्षेत्र में जमकर उपद्रव किया था। पूछताछ में अन्य आरोपियों के नाम बताए गए है, जिनकी पुलिस तलाश में लगी है। उल्लेखनीय है कि पुलिस अभी तक इस मामले में बसपा जिलाध्यक्ष कमल गौतम समेत 91 आरोपियों को जेल भेज चुकी है।