फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   76 vehicles of schools in failed test

एआरटीओ के टेस्ट में स्कूलों की 76 गाड़ियां फेल

Mon, 16 Apr 2018 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Mon, 16 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
76 vehicles of schools in failed test
वाहनों की जांच करते एआरटीओ। - फोटो : अमर उजाला
निजी स्कूलों की वाहन जांच में 76 वाहन मानकों में सही नहीं मिले। इनमें चार वाहनों की हालत बदतर मिली। रविवार को कुल 324 वाहनों की जांच की प्रक्रिया पूरी की गई। ये सभी वह वाहन हैं, जो बच्चों को स्कूल तक छोड़ने और वापस घर तक लाने का काम करते हैं।  
विज्ञापन


प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने निजी स्कूलों के वाहनों में खामियों पर सख्ती बरतते हुए प्रदेश के सभी जनपदों में एआरटीओ को इनकी जांच के आदेश दिए हैं। निजी स्कूलों के द्वारा बच्चों को लाने और ले जाने के लिए प्रयोग किए जा रहे वाहनों की जांच में स्कूलों का गड़बड़झाला सामने आया है।
विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन राजीव कुमार बंसल ने जनपद के सभी निजी स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को नोटिस देकर गत सप्ताह सभी वाहनों को भौतिक सत्यापन परीक्षण एवं निरीक्षण करने के लिए नुमाइश मैदान में बुलाया था। इनमें काफी संख्या में नामचीन स्कूलों के वाहन मानक के पैमाने पर खरा नहीं उतरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नोटिस देकर वाहनों को मानकों के अनुसार दुरुस्त करने के निर्देश एआरटीओ द्वारा दिए गए। इन वाहनों को फिर से जांच पड़ताल के लिए रविवार को एआरटीओ ने नुमाइश ग्राउंड पर मंगवाया। उनके नोटिस पर विभिन्न स्कूलों से 324 वाहन यहां पर पहुंचे। इनमें 238 वाहनों को मानक के अनुसार पाया गया। चार वाहनों में मेजर फाल्ट मिले।

72 वाहन ऐसे पाए गए, जिनमें मानकों में कुछ ही कमियां पाई गई। किसी में गाइडलाइन के अनुसार पेंट आदि नहीं पाया गया। इमरजेंसी सेवाओं के नंबर भी वाहनों पर नहीं लिखे गए थे। फर्स्ट एड बॉक्स भी कई वाहनों में नहीं पाए गए। इन सभी वाहन स्वामियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं।  


एक सप्ताह का समय दिया गया है। एआरपीटी बंसल ने बताया कि 18 अप्रैल को खामियां पाई जाने वाले वाहनों की दोबारा जांच होगी। स्कूलों के वाहनों में मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जो स्कूल लगातार निर्देशों के बावजूद भी लापरवाही बरतेंगे, उनके विरुद्ध अब कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed